[object Promise]
अमेठी। जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ने जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र/छा़त्राओं को प्रमाण-पत्र व शील्ड प्रदान किया। गौरीगंज कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम स्थान न्राप्त करने वाली छात्रा आयुषी मिश्रा, द्वितीय स्थान प्राप्त लक्ष्मी राठौर व तीसरा स्थान प्राप्त दिव्यांशु को प्रमाण-पत्र व शील्ड प्रदान किया ।
जिलाधिकारी ने सभी अध्यापकों को सुबह स्कूल में प्रार्थना के समय ट्राफिक नियमों की दस मिनट की अतिरिक्त क्लास देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत डग्गामार वाहनों, स्कूली वाहनों, टैम्पों तथा टैक्सी को एआरटीओ व पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सघन चेकिंग कर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
उन्होंने सड़क दुर्घनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश एआरटीओ व पुलिस विभाग को दिया। जिलाधिकारी ने अधि0 अभि0 लो0नि0वि0 को टर्निंग प्वाइंट पर संकेतांक बोर्ड लगाने के निर्देश दिये।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक बी0सी0 दूबे, जिला विद्यालय निरीक्षक नन्दलाल गुप्ता, अधि0अभि0 लो0नि0 विभाग, एआरटीओ एल0बी0 सिंह, सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
रिपोर्टर:हर्ष यादव
Leave a Reply