भदोही। जिले के चौरी थानाक्षेत्र में शनिवार दोपहर को एक मकान में भीषण विस्फोट हुआ। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कई मानव अंग भी सड़क पर बिखर गए।
धमाके की वजह का पता नहीं चल सका है। आसपास के मकान भी विस्फोट होने के बाद चटक गए। विस्फोट की वजह से आसपास का इलाका धमाके से थर्रा उठा। जिसे भी जानकारी हुई मौके की ओर अनहोनी की आशंका में दौड़ पड़ा। हादसे में तेरह लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर लोग घायल हैं।
हादसे में तेरह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में कारखाना मालिक और उसके तीन परिजनों के अलावा शेष पश्चिम बंगाल के कारीगर शामिल हैं। लोगों के मुताबिक कारखाने में काफी समय से पटाखे का काम चल रहा था।
इस कारखाने में काफी लोग निघ्यमित तौर पर मजदूरी करते थे। हादसे के दौरान मजदूर कारखाने में काम कर रहे थे। अचानक हुए हादसे में लोगों के पास बचकर भागने का भी मौका नहीं मिला।
मानव अवशेष भी इधर उधर मौजूद होने से धमाके की विभीषिका का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं शाम को जांच के बाद प्राथमिक तौर पर लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह और चैकी प्रभारी प्रमोद पांडेय को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
कई अन्य पर भी मामले में कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर रू प्रशासनिक अधिकारियों के पहुुंचने से पूर्व ही स्घ्थानीय लोगों ने अपने स्घ्तर पर ही राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया और हादसे में प्रभावित लोगों को बाहर निकाला।
हादसे के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया, वहीं सुरक्षा कारणों से लोगों को मौके पर जाने से भी रोक दिया गया है। सुरक्षा दस्घ्ते भी हादसे की वजहों की पड़ताल करने के लिए मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए हैं।
यातायात बहाली के लिए दोपहर डेढ़ बजे सड़क पर फैले मलबे को साफ करने के लिए जेसीबी बुला ली गई। इसके बाद हादसा स्थल को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने नियंत्रण में लेकर यातायात बहाल कर दिया।
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कई लोगों की हादसे में मौत हुई है, घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस बल ने पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक तौर पर मौके से तेरह लोगों का शव मकान के मलबे से बरामद किया गया है।
मृतकों में एक कलिक मंसूरी जबकि दूसरा इरफान मलिक बताया गया है जबकि अन्घ्य फघ्लिहाल अज्ञात हैं। वहीं हादसे में तेरह लोगों के मौत की बात सामने आ रही है। स्घ्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के दौरान इस पटाखा कारखाने में काफी लोग कार्यरत थे।
हादसे में घायल लगभग दर्जन भर लोगों को निकालकर अस्घ्पताल भेजा गया है। भदोही में हादसे ही जानकारी होने के बाद वाराणसी से भी आलाधिकारी मौके पर जांच पड़ताल के लिए पहुंचे। एडीजी जोन सहित एनडीआरएफ की राहत और बचाव कार्य की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है।
चैरी थाना क्षेत्र के रोटहा बाजार में पटाखा कारोबारी अख्तर अली के मकान में शनिवार की दोपहर अचानक बम धमाका होने से आपस में सटे हुए दो मकान जमींदोज हो गए।
धमाका इतना जोरदार था कि कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी। मकान गिरने के साथ ही मौके पर हड़कंप और चीखपुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी राहत और बचाव कार्य में जुट गए।
स्थानीय लोगों के सहयोग से मकान के मलवे को हटा कर शव को बाहर निकालने का कार्य शुरू हो गया है। जिसमें तेरह लोगों के शव बाहर निकाले गए हैं। वहीं हादसे में दर्जन भर लोग घायल हैं जबकि बंगाल का एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है।
उसे स्घ्थानीय लोगों के सहयोग से भदोही के एमबीसी अस्पताल पहुंचाया गया है, चिकित्घ्सकों के अनुसार उसके सिर में गंभीर चोट होने से हालत चिंताजनक बनी हुई है। भदोही जनपद के चैरी बाजार के पास रोटहां गांव में हुए बम विस्फोट को लेकर सेवापुरी में कपसेठी पुलिस ने चैराहे के पास भदोही की ओर जा रहे सभी वाहनों को चैराहे से बाबतपुर व कछवां रोड की तरफ मोड दिया जा रहा है।
Leave a Reply