[object Promise]
रिपोर्ट- केशवा नन्द शुक्ला
रायबरेली. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही भूमाफियाओ पर नकेल कसने के लिए एंटिभूमाफिया टीम का गठन किया हो पर रायबरेली जिले में भूमाफ़ियाओ के आगे एन्टीभूमाफ़िया टीम ने भी घुटने टेक दिए है।
हद तो तब हो गई जब भूमाफिया मंदिर की ही जमीन पर अपना अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया जिसको लेकर आक्रोशित मंदिर समिति के लोगो ने जिला अधिकारी से अवैध कब्जा रुकवाने की माग की है।
दरअसल रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर में स्थित सैकड़ो वर्ष पुराना हनुमान जी के मंदिर की जमीन पर भूमाफियाओं ने नजरें गड़ा दी है यही नही बेसकीमिति जमीन पर जेसीबी से उसको समतल करवाने का भी प्रयाश शुरू कर दिया तो मंदिर समिति के लोग जिला अधिकारी की शरण मे पहुचे और भूमाफियाओं से मंदिर की बेसकीमिति जमीन को बचाने की गुहार लगाई। फिलहाल जिला अधिकारी ने समिति के लोगो को मदद का भरोसा दिलाया है।
Leave a Reply