भाजपा की रैली से लौटे युवा हुए प्रियंका गांधी के फैन, मांगने लगे???

उत्तरप्रदेश| उत्तरप्रदेश में जारी सियासी सरगर्मी के बीच यूपी में आज चौथे चरण का मतदान है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ आज लोकतंत्र का त्यौहार मना रही है। वहीं यूपी में कांग्रेस की और से जारी एक ट्वीट ने राजनीति को एक नया मोड़ दिया है। क्योंकि इस वीडियो में भाजपा का स्कार्फ पहने लोग प्रियंका गांधी से मिल रहे हैं। कांग्रेस का भर्ती विधान देख रहे हैं। उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। वीडियो एक नहीं कई संकेत दे रहा वीडियो को देखकर यूपी में परिवर्तन को भी आंका जा सकता है।

कांग्रेस की और से ट्वीट किए इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है। राजनीति में ऐसी तस्वीरें दुर्लभ हैं-
भाजपा की रैली से लौट रहे लोगों ने @priyankagandhi जी से घोषणा पत्र और ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की प्रचार सामग्री मांगी और साथ में सेल्फी ली। ये वीडियो यूपी के माहौल को स्पष्ट करने के लिए काफी है। 
 

 

जानकारी के लिए बता दें यूपी में अभी वैसे कांग्रेस का शासन नहीं है लेकिन प्रियंका गांधी की सक्रियता ने लोगों के बीच कांग्रेस की एक अच्छी छवि बना रखी है। लोग प्रियंका की नीतियों से प्रभावित है वहीं कई लोगों का विश्वास है की यदि यूपी में कांग्रेस लौटी तो एक बार पुनः यूपी कांग्रेस के साथ चलेगा। बता दें प्रियंका ने कई ऐसे लोगों को टिकट दिया है जिनका चुनाव और राजनीति से कोई वास्ता नहीं था। जैसे पूनम पंडित, उन्नाव रेप केस पीड़ित की मां ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *