रामसेतु फ़िल्म के ट्रेलर ने मचाया धमाल मिले लाखो व्यूज

Entertainment – अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म राम सेतु को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। वही अब इस फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फ़िल्म का ट्रेलर लोगो को।खूब पसंद आ रहा है अब तक इस फ़िल्म को लाखों व्यू मिल चुके हैं और सोशल मीडिया पर राम सेतु के ट्रेलर की जमकर तारीफ हो रही है।
बीते हफ्ते जब अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इस फ़िल्म का टीजर शेयर किया तो यह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। लेकिन आज 11 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने जब इस फ़िल्म का ट्रेलर शेयर किया तो फैन्स को यह खूब पसंद आया। लोगो को अक्षय कुमार का लुक खूब पसंद आ रहा है।
अगर हम ट्रेलर देखकर यह अंदाजा लगा सकते हैं कि लम्बे समय के बॉयकॉट ट्रेड के बीच अक्षय कुमार की रामसेतु कुछ अलग धमाल दिखाएगी। फिल्म में एक आर्कियोलॉजिस्ट आर्यन कुलश्रेष्ठ का किरदार निभा रहे अक्षय कुमार के इस वीडियो पर अबतक 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। फिल्म में अक्षय के अलावा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और नुशरत भरुचा भी अहम भूमिका में हैं.
फ़िल्म में अक्षय कुमार राम सेतु के अस्तित्व को बचाते नजर आ रहे हैं। फ़िल्म में एक पावरफुल बिजनेसमैन है जो रामसेतु के अस्तित्व को मिटाना चाहता है। लेकिन अक्षय कुमार उसे बचाने के लिए संघर्ष करते हैं। कहानी ऐसी है जिसमें अक्षय का स्वभाव नास्तिक दिखाया गया है।
लेकिन अचानक कुछ ऐसा होता है जो आर्यन कुलश्रेष्ठ की सोच को एक झटके में बदलकर रख देता है. जिसके बाद वो राम सेतु की खोज में एक अनोखे सफर पर करने के लिए अपने सफर पर निकल पड़ते हैं। राम सेतु के डायरेक्शन की कमान अभिषेक शर्मा ने संभाली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *