राहुल गांधी आज करेंगे जारी चीन पर दूसरा वीडियो

[object Promise]

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत-चीन सीमा पर जारी संकट से संबंधित अपनी विडियो श्रंखला की दूसरी कड़ी आज जारी करेंगे। पार्टी के एक बयान में कहा गया, “पहली कड़ी को समूचे सोशल मीडिया और मुख्यधारा के मीडिया में लाखों लोगों ने देखा और सिर्फ उनके ट्विटर हैंडल पर 20.5 लाख लोगों ने देखा।”

बयान में कहा गया है, “यह राष्ट्रीय महत्व का गंभीर मुद्दा है, जिसको लेकर हर देशभक्त भारतीय को चिंतित होना चाहिए।”

वीडियो को राहुल के सोशल मीडिया हैंडलों पर जारी किया जाएगा।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को जारी किया था, जिसमें उन्होंने सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *