लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में दिन-रात के तापमान में हुआ सुधार

[object Promise]

श्रीनगर। श्रीनगर में सोमवार को 42 दिनों के बाद अधिकतम तापमान बढ़कर 11.3 डिग्री सेल्सियस हुआ। इसके अलावा पूरे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में भी मंगलवार को सुधार हुआ। श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में सुधार होने से श्रीनगर में भी दिन और रात के तापमान में राहत मिली है।”

पहलगाम में दिन का न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 और गुलमर्ग में माइनस 3.5 दर्ज हुआ।

वहीं लद्दाख में भी न्यूनतम तापमान में सुधार देखा गया। यहां लेह में माइनस 8.3, कारगिल में 13.2 और द्रास में 9.6 दर्ज डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

जम्मू में 10.7, कटरा में 10.2, बटोटे में 6.1, बनिहाल में 2.2 और भद्रवाह में 3.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *