मेरठ : फेसबुक पर युवती ने दो छात्रों पर कर दी अश्‍लील टिप्‍पणी, मामला पहुंचा थाने

[object Promise]

मेरठ, फेसबुक पर युवती के एकाउंट पर दो छात्रों पर अश्लील टिप्पणी कर दी। जिसको लेकर छात्रों ने युवती के खिलाफ मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसके बाद ने एकाउंट की पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में लग रहा है कि युवती का फर्जी एकाउंट बनाकर अश्लील टिप्पणी की गई है। लेकिन अभी इसकी जांच की जा रही है। मामला स्‍पष्‍ट होने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

[object Promise]
फेसबुक पर युवती के एकाउंट पर दो छात्रों पर अश्लील टिप्पणी कर दी। जिसको लेकर छात्रों ने युवती के खिलाफ मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसके बाद ने एकाउंट की पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में फर्जी एकाउंट का मामला लग रहा है।

मेडिकल थाना क्षेत्र के राजनगर में रहने वाले अभिनव मेरठ कालेज के छात्र हैं। उसके साथी मोहित डीएन कालेज में पढ़ते हैं। फेसबुक पर एक युवती के नाम से किसी ने एकाउंट पर इन दोनों छात्रों के फोटो अपलोड कर दिए गए। इसके बाद दोनों के फोटो पर चरित्र को लेकर अश्लील टिप्पणी की गई। युवती के इस फेसबुक एकाउंट पर कुछ लोगों ने भी छात्रों को लेकर कमेंट लिखे। अभिनव और मोहित ने फेसबुक एकाउंट का स्क्रीन शॉर्ट लेने के बाद मामले की शिकायत मेडिकल पुलिस से की है। इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने बताया कि युवती को तहरीर में नामित किया गया है। शुरूआती जांच में लग रहा है कि युवती का फर्जी एकाउंट बनाकर दोनों छात्रों के चरित्र पर सवाल उठाए गए हैं।

क्‍या की गई थी टिप्‍पणी

युवती के एकाउंट से छात्रों की फोटो साझा करते हुए भद्दे कमेंट किए गए थे। जिसपर कई लागों ने निंदनीय कमेंट किए। जब इस बात की जानकारी इन छात्रों को हुई थी तो छात्रों ने युवती के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *