अब तक कि सबसे सफल सरकार रही योगी सरकार-जय प्रताप सिंह
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुल्तानपुर। किसानों को उनकी फसल का समुचित लाभ दिलाया जा रहा है।आयुष्यमान योजना के तहत देश के10 करोड़ से ज्यादा लोगों का कार्ड बनाया गया।बिजली व्यवस्था में पहले की अपेक्षा हुआ सुधार।प्रदेश में सड़कों का बिछाया जा रहा जाल,पुलिस कानून व्यवस्था में हो रहा सुधार, अपराधियों पर लगाम लगाने के लिये पुलिस को खुली छूट,नये पुलिसकर्मियों को मित्र पुलिस बनाने की दी रही ट्रेनिंग, ताकि आम जन से सही तरीके से पेश आये पुलिस,निवेश में भी प्रदेश में नए उद्योग लगाए जा रहे।
कम्पनियां भी प्रदेश मे निवेश करने केलिये लगातार बढ़ रहे, जिससे रोजगार भी लोगों को मिलेगा,पीएम आवास योजना और सीएम आवास योजना के तहत पात्रों को आवास और शौचालय, किसान सम्मान योजना और आयुष्यमान योजना के तहत पात्रों को दिया जा रहा लाभ,शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम किया जा रहा है।राशन प्रणाली में ई पास मशीन के जरिये सही पात्रो को 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को राशन मुहैया कराया जा रहा है,वन विभाग द्वारा पौधरोपण किया गया जिससे वातावरण को स्वच्छ और प्रदूषित होने से बचाया जा सके,मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के गरीबो का विवाह संपन्न कराया गया। 417 करोड़ रुपयों से 1193 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया।कलेक्ट्रेट में विधायक सूर्यभान सिंह, राजेश गौतम ,सीताराम, जिलाधिकारी सी इंदुमति,एसपी हिमांशु कुमार सहित कई अधिकारी रहे मौजूद।
Leave a Reply