बिजनेस: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। स्टेट बैंक ने उत्सव नामक एक नई स्कीम शुरू की है। स्टेट बैंक की यह स्कीम नॉर्मल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम से अधिक बेहतर है। स्टेट बैंक की यह स्कीम एक सीमित समय के लिये लॉन्च की गई है।
सोशल मीडिया पर स्टेट बैंक की ओर से आये एक पोस्ट के अनुसार यह बेस्ट सेविंग पॉलिसी है। इस योजना के तहत आप अपना पैसा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं यह आपको अच्छा रिटर्न देगी। लेकिन स्टेट बैंक की यह पॉलिसी सीमित समय के लिये लागू होगी।
स्टेट बैंक की उत्सव योजना पर आपको 1000 दिनों की जमा राशि पर 6.10% का ब्याज प्राप्त होगा। और वरिष्ठ नागरिक नियमित दर से अधिक 0.50% की अतिरिक्त ब्याज दर प्राप्त करने के पात्र होंगे। इस योजना के तहत इनब्याज दरों को 15 अगस्त से लागू किया गया है। यह योजना 75 दिनों के लिए वैध है।
जानकारी के लिये बता दें अभी हाल ही में 2 करोड़ की फिक्स्ड डिपॉजिट पर एसबीआई ने ब्याज दरों में इजाफा किया है। एसबीआई ने 13 अगस्त, 2022 को नई ब्याज दरों की घोषणा की और एडजस्टमेंट के परिणामस्वरूप, बैंक ने विभिन्न अवधियों के लिए ब्याज दरों में 15 बीपीएस की वृद्धि की है।
SBI ने 180 से 210 दिनों में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें 4.40% से बढ़ाकर 4.55% कर दी है। SBI ने एक साल से दो साल से कम की मैच्योरिटी वाली फिक्स्ड डिपॉजिट्स के लिए ब्याज दरों को 5.30% से बढ़ाकर 5.45% कर दिया है. 2 साल में 3 साल से कम में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर 5.35% से बढ़कर 5.50% कर दी है, जबकि 3 साल में 5 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर 5.45% से बढ़कर 5.60% कर दी है।
एसबीआई ने 5 साल और 10 साल तक मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर 5.50 फीसदी से बढ़ाकर 5.65 फीसदी कर दी है.
Leave a Reply