बोर्ड परीक्षाओं के छात्रों को भावभीनी विदाई दी गयी इक़रा मॉडर्न इंटर कॉलेज में

[object Promise]

पीलीभीत । अमरिया इक़रा मॉडर्न इंटर कॉलेज हर्रायपुर में आज हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों को भावभीनी विदाई दी गयी ।इस मौके प कक्षा 9व 11 के छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों को 10व 12के छात्रों को विदाई दी उनको खानपान कराया व जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों को गिफ्ट भी प्रदान किये ।सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ अपने विचार भी साझा किए व उन्हें पढ़ाई से संबंधित अपने टिप्स भी दिए ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य वक़ार अहमद क़ादरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों को पढ़ाई में बिल्कुल भी कमी नही करनी चाहिए ।बड़ी ही मेहनत व लगन से तयारी करें और बोर्ड परीक्षा में अच्छे नम्बरों से पास हों ।अपने विद्यालय व शिक्षकों और अपने माता पिता का नाम रोशन करें ।बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जो भी डर हो उसे अपने अंदर से विल्कुल निकाल दें और अपनी तैयारी में कोई भी कमी न रखें । कोई भी छात्र नकल करने की कोशिश न करें ।

ईमानदारी के साथ परीक्षा दें और आगे चलकर अपने भविष्य के सपनो को साकार करें ।आगे बही बढ़ता है जिसको लगन व इच्छा सकती हो ।वही अपनी अंजिल को पा सकता है ।आप ही में से आने बाले समय के सितारे निकलेंगे । किसी को भी अपने आप मे कमतर नही समझना चाहिए वल्कि अपनी मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए ।और भी अध्यापकों ने अपने विचार व्यक्त किये जिनमे मुकेश शर्मा, मोहम्मद इस्लाम ,काशीराम, नरेंद्र कुमार ,नवाव हसन आदि अध्यापक उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *