भारत लाया गया दक्षिण अफ्रीका से गैंगस्टर रवि पुजारी को

[object Promise]

बेंगरुल । दक्षिण अफ्रीका से गैंगस्टर रवि पुजारी को आखिरकार प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। मीडिया के अनुसार, गैंगस्टर रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया गया है। आपको बताते जाए कि पिछले साल सेनेगल में गिरफ्तारी और फिर जमानत मिलने के बाद वह लापता हो गया था।

रविवार को ही जानकारी मिली थी कि रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका के एक सुदूर गांव में सेनेगल के अफसर, भारत के रिसर्च ऐंड एनालिसिस विंग (रॉ) और मेंगलुरु पुलिस के संयुक्त अभियान में शनिवार को दबोचा गया। तभी से भारतीय अधिकारी पुजारी को स्वदेश लाने के प्रयास में लगे हुए थे।

आपको बताते जाए कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से अलग होने के बाद पुजारी पिछले साल सेनेगल में जमानत पर रिहा होने के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गया था, जहां वह ड्रग तस्करी और वसूली के धंधों में लिप्त था।

भारतीय खुफिया विभाग के सूत्रों ने बताया कि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में एक दूर-दराज के गांव में पाया गया। पुजारी वहां बुर्किना फासो के पासपोर्ट पर एंथॉनी फर्नाडीज के झूठे नाम से रह रहा था।

भारतीय विदेशी खुफिया एजेंसी की सूचना पर सेनेगल की पुलिस पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका पहुंची थी। हत्या, वसूली समेत लगभग 200 जघन्य मामलों में वांछित पुजारी (52) को दक्षिण अफ्रीकी एजेंसियों की सहायता से गिरफ्तार किया गया है।

पुजारी सबसे पहले 2000 के शुरुआती दशक में सुर्खियों में आया था, जब उसने बॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्तियों और बिल्डरों से वसूली करना शुरू किया था। वह मुंबई के एक प्रतिष्ठित वकील की हत्या के प्रयास में भी संलिप्त था।

पुजारी की पत्नी पद्मा और बच्चे भी भारत से भाग गए और उनमें से कुछ ने जाली दस्तावेजों से बुर्किना फासो का पासपोर्ट हासिल कर लिया। पुजारी के बेटे ने हाल ही में कथित रूप से ऑस्ट्रेलिया में शादी की है और उसके पास ऑस्ट्रेलिया का पासपोर्ट है।

इससे पहले पिछले साल एंथॉनी के नाम से रह रहे पुजारी ने धोखाधड़ी से सेनेगल कोर्ट से जमानत हासिल की थी।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *