ABHI ABHI : रामायण के इस मशहूर एक्टर की अचानक हुई मौत, गम में डूबा देश

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री से फिर एक बार बुरी खबर सामने आई है। गुजरे जमाने के एक्टर चंद्रशेखर वैद्य (Chandrashekhar Vaidya) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वे 98 साल के थे। उन्होंने अपने मुंबई के अंधेरी स्थित घर पर अंतिम सांस ली। हैदराबाद में जन्मे चंद्रशेखर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। चंद्रशेखर की आखिरी इच्छा थी कि अंतिम वक्त में अपने परिवारवालों के साथ घर पर ही बिताएं और उनकी ये इच्छा पूरी भी हुई। चंद्रशेखर के पोते विशाल शेखर ने बताया कि हाई फीवर की वजह से पिछले हफ्ते उन्हें क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था हालांकि, ठीक होने पर उन्हें एक ही दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया था। उनकी इच्छा थी कि आखिरी समय में अपने घर पर फैमिली के साथ ही रहें। घर पर उनकी देखभाल के लिए पूरी व्यवस्था थी। आज (बुधवार) दादा जी नींद में ही चल बसे।

50 के दशक में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम शुरू करने वाले चंद्रशेखर ने कई फिल्मों में लीड रोल भी निभाया था।  1953 में वी शांताराम की फिल्म सुरंग में पहली बार हीरो का रोल मिला। इसके बाद मस्ताना, काली टोपी लाल रूमाल,  स्ट्रीट सिंगर जैसी फिल्मों में बतौर लीड एक्टर नजर आए। बाद में वे कैरेक्टर आर्टिस्ट का किरदार निभाने लगे। 

चंद्रशेखर ने फिल्मों के अलावा टीवी के कई शोज में भी काम किया था। रामानंद सागर की रामायण में उन्होंने आर्य सुमंत का रोल प्ले किया था। रामायण में वे सबसे बुजुर्ग एक्टर थे। उस वक्त उनकी 65 साल थी। दरअसल, चंद्रशेखर और रामानंद सागर अच्छे दोस्त थे। उनके कहने पर ही इन्होंने आर्य सुमंत का किरदार निभाया था। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *