“स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत सांसद, विधायक ने लगाया झाड़ू

[object Promise]

By सत्य प्रकाश मद्धेशिया

महाराजगज । स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत आज सांसद पंकज चौधरी ने विकास खण्ड सदर के सिसवनिया में झाड़ू लगाकर सफाई की तो सदर विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव ने रोडवेज़ परिसर में कई सफाई। सांसद पंकज चौधरी ने इस अवसर पर कहाकि देश के प्रधानमंत्री ने एक नई ऊर्जा दी है देश वासियों को। आज लोगो मे जागृति आई है स्वच्छता के प्रति। स्वच्छता को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री जी ने महिलाओ को सम्मान देने के लिए  घर घर शौचालय देने का कार्य कर रही है हमारी सरकार। उन्होंने कहाकि आज़ादी मिले 70 साल हो गए  किन्तु गंदगी से आज भी हम आज़ाद नही हो सके।

गंदगी के कारण तंमाम बीमारियों से हमसबको जूझना पड़ता है। कमाई का भी एक बड़ा हिस्सा दवा में चला जाता है। इस समस्या को प्रधानमंत्री जी ने गंभीरता से लिया और देश को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने का संकल्प लेकर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने कहाकि हम सबको संकल्प लेना होगा कि हम अपना घर ,अपने आस पास की सफाई तो करे ही तथा लोगो को भी प्रेरित करे।

केवल प्रधानमंत्री जी , मुख्यमंत्री जी सांसद विधायक के चाहने से नही स्वच्छता होगी जबतक हम सब अपने अंदर स्वच्छता को लेकर जागरूकता नही लाएंगे। स्वच्छता के बिना स्वस्थ भारत की कल्पना नही की जा सकती। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहाकि सुख समृद्धि भी वही आती है जहां स्वच्छता होती है। अनेको बीमारियों से भी निजात मिलती है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, सेक्टर प्रमुख सूर्यनाथ शर्मा, राजू विश्वकर्मा, भजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री राधारमण शुक्ल, बबलू पटेल, ओम प्रकाश वर्मा, मोलई प्रसाद इंजी विवेक गुप्ता ,यंत्री मधेशिया,प्रधान वीरेंदर राव ,अभयनन्दन पटेल के अलावा तंमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *