HARYANA ELECTION RESULT 2019:मनोहर खट्टर को किया अमित शाह ने तलब, किंगमेकर साबित होगी जेजेपी

[object Promise]

चंडीगढ़/नई दिल्ली। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को हो रही मतगणना में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कांटे की टक्कर के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली बुलाया है। इसी बीच कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने पार्टी के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल से मुलाकात की है।

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है और इसमें दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) किंगमेकर साबित हो सकती है। कांग्रेस ने गठबंधन के लिए जजपा से पहले ही संपर्क किया है।

सूत्रों ने कहा कि हालांकि चौटाला ने पार्टी को कोई आश्वासन नहीं दिया है। कांग्रेस, जजपा को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि भाजपा भी इस नव गठित पार्टी से संपर्क करने की कोशिश में है।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *