पुरानी पेंशन की मांग को लेकर दूसरे दिवस भी जारी रहा बीआरसी पर शिक्षकों का धरना प्रदर्शन।

ब्यूरो रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।।कर्मचारी शिक्षक अधिकारी व शिक्षक बहाली मंच ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आज दूसरे दिन बी आर सी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी रहा। प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष शशांक शुक्ला ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्त्व के निर्देश पर सभी कर्मी 12 फरवरी तक हड़ताल पर है। इस दौरान सरकार हमारी मांगों को यदि मान लेती है तो ये हड़ताल बन्द हो जाएगी नही तो अनिश्चितकालीन हड़ताल में तब्दील हो जाएगी। प्राथमिक शिक्षक संघ मंत्री विनोद कुमार यादव ने कहा कि सभी कर्मी आंदोलित है।

अपनी माँग तक कृत संकल्पित है। इस मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी विनोद कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम बरन कन्नौजिया, संयुक्त मंत्री राम हेत, कोषाध्यक्ष राम कृष्ण पाण्डेय, पुष्पा यादव, अनुपमा राव, सन्तोषी कुशवाहा डॉ बंश वर्धन शुक्ल, राम सजीवन द्विवेदी सहित विकास खण्ड के विद्यालयों के काफी अध्यापक मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *