इतिहासकार रामचंद्र गुहा बोले,’कठोर परिश्रमी’ नरेंद्र मोदी के सामने राहुल गांधी का कोई मुकाबला नहीं

[object Promise]

कोझिकोड। इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने ‘पांचवीं पीढ़ी के शासक’ राहुल गांधी का भारतीय राजनीति में कोई चांस नहीं है। इतिहासकार गुहा ने आगे यहां तक कह दिया कि केरल की जनता ने राहुल गांधी को संसद के लिए चुनकर विनाशकारी काम किया है। उन्‍होंने कहा कि अगर केरल के लोग वर्ष 2024 में दोबारा राहुल गांधी को चुनते हैं तो इससे फिर नरेंद्र मोदी को बढ़त मिलेगी। यह बात इतिहासकार गुहा कोझिकोड में आयोजित केरल लिटरेचर फेस्टिवल में कही।

इतिहासकार गुहा ने कहा कि निजी रूप से मैं राहुल गांधी के खिलाफ नहीं हूं, वे अच्छे इंसान हैं, सभ्य हैं, लेकिन युवा भारत पांचवीं पीढ़ी के वंशज को पसंद नहीं करता है। वे गांधी परिवार की वंशवाद की परंपरा की ओर इशारा कर रहे थे।

रामचंद्र गुहा ने बताया कि पांचवीं पीढ़ी के राहुल गांधी का ‘कठोर परिश्रमी’ और ‘सेल्फ मेड’ नरेंद्र मोदी के सामने कोई मुकाबला नहीं है। नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी का अंतर समझाते हुए इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने बताया कि नरेंद्र मोदी ने अपनी शख्सियत खुद बनाई है। वे जबर्दस्त रूप से परिश्रमी है और यूरोप में कभी छुट्टियां नहीं गुजारते हैं। यह बात राहुल गांधी पर तंज था।
इतिहासकार ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक राज्य को 15 साल तक चलाया है, उन्हें प्रशासनिक अनुभव है, वे बेहद ही परिश्रमी हैं।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *