कुशीनगर में पुलिस टीम कर रही थी वाहनों की चेकिग,पडरौना में युवक को रोक दारोगा ने बाइक का कागजात मांगा तो दिखा दी कोतवाल पर सरकार की पावर

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल व कोतवाल पवन कुमार सिंह के बीच शनिवार शाम को कहासुनी हो गई। नगर के बावली चौक पर चल रहे वाहन चेकिग के दौरान बाइक सवार युवक के साथ दारोगा द्वारा दु‌र्व्यवहार किए जाने की जानकारी पर चेयरमैन मौके पर पहुंचे थे। इस बीच कोतवाल भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए बेकसूरों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी,जिस पर चेयरमैन ने आपत्ति जताई,जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।
पडरौना नगर निवासी कुंदन कुमार मित्र संग बाइक से रामकोला से नगर में आ रहे थे। शाम पांच बजे कोतवाली पुलिस की एक टीम बावली चौक पर वाहनों की चेकिग कर रही थी। कुंदन को रोक दारोगा ने बाइक का कागजात मांगा। जिस पर युवक मोबाइल पर किसी से बात करने लगा। कुछ ही क्षण बाद युवक ने दारोगा को यह कहते हुए फोन दिया कि चेयरमैन जी से बात कर लीजिए।
इस पर दारोगा ने बात करने से इंकार करते हुए कागजात दिखाने को कहा। युवक ने इसकी जानकारी चेयरमैन को दी। कुछ देर बाद चेयरमैन मौके पर पहुंच गए और दारोगा से इस सिलसिले में बात की। चेयरमैन को देख आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। दारोगा ने इसकी सूचना कोतवाल को दी। मौके पर पहुंचते ही कोतवाल ने भीड़ हटाने को निर्देश दिया। इतना सुनते ही उनके साथ रहे सिपाहियों ने बेकसूरों पर लाठियां भाजनी शुरू कर दी। यह देख चेयरमैन ने पुलिस के इस व्यवहार पर आपत्ति जताई और कोतवाल से सवाल-जवाब किया।
नपाध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के कारण किसी के बुलाने पर वहां पहुंचना मेरा फर्ज है। वहां गया था,लेकिन इस तरह की कोई बात नहीं है। वहीं कोतवाल पवन सिंह ने कहा कि दारोगा ने गलती कि तो उसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करनी चाहिए। नपाध्यक्ष व उनके साथ पहुंचे लोग उत्तेजित हो गए,लेकिन बाद में पुलिस ने लोगों को हटाने का प्रयास किया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *