[object Promise]
उदयपुर। अंतरराष्ट्री राजनीतिक विश्लेषक एवं मशहूर लेखक एवं पत्रकार वेद प्रताप वेदिक ने गुरुवार को करेंसीमैन विनय भाणावत के निवास पर उनकी गैलेरी का अवलोकन किया। वे डाक टिकट व 786 नंबर के नोटों का कलेक्शन देखकर काफी खुश हुए।
उन्होंने कहा कि भाणावत का इस तरह का कलेक्शन सराहनीय है और अद्वितीय है। भाणावत ने उन्हें बताया कि 786 के नोटों के संग्रहण में वे पाकिस्तान, बांग्लादेश व दुबई के संग्रहकर्ताओं का भी रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। इन नोटों के संग्रह का मकसद देश में कौमी एकता को बढ़ावा देना है। भाणावत ने कहा मैं जब तक जिंदा हूं, तब तक 786 नंबर के नोटों का संग्रह भारत के ही नाम रहने वाला है।
[object Promise]
Leave a Reply