इंदौर। बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने भारत के खिलाफ आज यहां होल्कर स्टेडियम में दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। चायकाल तक बांग्लादेश के 54 ओवर में 140/7 रन हो गए थे। मोहम्मद शमी ने तीन, रविचंद्रन अश्विन ने दो और ईशांत शर्मा व उमेश यादव ने 1-1 विकेट लिया है। इस मैच में तेज गेंदबाज ईशांत की वापसी हुई है। भारत ने बांग्लादेश को हाल ही में टी20 सीरीज में 2-1 से हराया। इससे पहले उसने अपने घर में ही दक्षिण अफ्रीका का तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से सफाया किया था।
Leave a Reply