बिहार: सासाराम में अपनी पहली रैली को संबोधित कर रहे हैं PM मोदी

[object Promise]

सासाराम । बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान में अब कुछ ही दिन शेष है। सभी राजनीतिक दलों अपने प्रचार में पूरा दम लगा दिया है और इसी कड़ी में आज दिग्गज चुनावी मैदान में कूद रहे हैं। आज (शुक्रवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार में चुनावी सभाएं हैं।

बिहार के सपूत गलवान घाटी में तिरंगे के खातिर शहीद हो गए : PM Modi
बिहार के सपूत गलवान घाटी में तिरंगे के खातिर शहीद हो गए, लेकिन भारत माँ का माथा नहीं झुकने दिया।पुलवामा हमले में भी बिहार के जवान शहीद हुए, मैं उनके चरणों मे शीश झुकाता हूं और उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।

अब लालटेन का जमाना गया : PM मोदी
बिहार अब विकास की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है, अब बिहार को कोई बिमारू, बेबस राज्य नहीं कह सकता। लालटेन का जमाना गया।

बिहार को बीमारू बनाने वाले को आसपास भी नहीं फटकने देंगे : PM मोदी
बिहार के लोगों ने ठान लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है, उन्हें आसपास भी नहीं फटकने देंगे।

PM मोदी ने बाबू रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की
उसी प्रकार से बाबू रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी गरीबों के लिए निरंतर काम किया। वो भी अब हमारे बीच नहीं हैं, मैं उन्हें भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

गलवान में मातृभूमि की रक्षा बिहार ने अपने दो सपूतों को खोये है : पीएम मोदी
हाल ही में बिहार ने अपने दो सपूतों को खोया है जिन्होंने यहां के लोगों की दशकों तक सेवा की है। मेरे करीबी मित्र, गरीबों, दलितों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले और आखिरी सांस तक मेरे साथ रहने वाले रामविलास पासवान जी को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *