बाजर:- कमर तोड़ रही महंगाई के बीच अब आम जनता के लिए हितकारी खबर सामने आई है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब भारत मे खाद्य तेल के दामो में गिरावट आ सकती है क्योंकि इंडोनेशिया ने भारत मे अपने पॉम तेल के एक्सपोर्ट पर बैन लगाने के फैसले को वापस ले लिया है। अब भारत मे पॉम तेल पर लगे बैन को 23 मई से हटा लिया जाएगा जिसके बाद भारत मे महंगाई थोड़ी कम हो सकती है और आम आदमी को इससे राहत मिल सकती है।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति JOKO WIDODO ने कहा है कि 1.70 करोंड लोगो के हित को ध्यान में रखते हुए इंडोनेशिया ने पॉम तेल के एक्सपोर्ट पर लगे बैन को हटाने का निर्णय लिया है। जोको विदडोडो का यह फैसला भारत के लिए संजीवनी बूटी साबित हुआ है क्योंकि भारत इंडोनेशिया से 70 फीसदी पॉम तेल का एक्सपोर्ट करता था।
जानकारी के लिए बता दें इंडोनेशिया ने पॉम तेल के एक्सपोर्ट पर 28 अप्रैल को प्रतिबंध लगाया था। जिसके बाद पॉम तेल के दामो में भारी उछाल आया था और भारत पर महंगाई की गाज गिरी थी। पॉम तेल के एक्सपोर्ट पर लगे बैन में बढ़ सौंदर्य के सामान में भी तेजी आई थी हालाकि विशेषज्ञ अब यह कयास लगा रहे हैं कि शायद महंगाई पर इससे थोड़ी लगाम लगाई जा सके।
Leave a Reply