[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर, लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर में विधानसभा हाटा के मोतीचक मण्डल के झांगा बाजार चौराहे पर गुरुवार को आयोजित नुक्क्ड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कुशीनगर के सांसद प्रत्याशी विजय कुमार दुबे ने कहा कि देश के महान संत यशश्वी प्रधानमंत्री अपने देश की भलाई और उन्नति के साथ गांव गरीब किसान मजदूर के परिवार की उत्थान के लिए निरंतर शिद्दत से जूझ कर देश की सेवा में एक सन्यासी की तरह लगे हुए है।ऐसे देश भक्त प्रधानमंत्री को बारम्बार नमन करता हूं।जिन्हें एक बार फिर देश देखने के लिए पुकार रहा है।श्री दुबे ने सभा मे आई जनमानस से अपील करते हुए कहा कि कुशीनगर से एक बार फिर कमल खिलाकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनावें।
इस अवसर विधायक हाटा पवन केडिया,जिलाध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी संजय सिंह मुन्ना,जिलाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ व पूर्व प्रमुख मोतीचक प्रदीप सिंह मण्डल अध्यक्ष मोतीचक रामक्यास सिंह,जिला पंचायत सदस्य, महामंत्री चंद्रपाल कनौजिया, अरुण पाण्डेय,युवा भाजपा नेता आदित्य प्रताप सिंह, युवा नेता सोमेश चतुर्वेदी, रत्नेश पाण्डेय,आशुतोष दुबे, आशुतोष शुक्ला, निखिल मिश्रा, आशुतोष मिश्रा उर्फ गुड्डु बाबा, चिन्टु मणि, पवन कसौधन,प्रधान कलवारिपट्टी प्रधान बहुवास, विजय त्रिपाठी, गौरव तिवारी, आलोक मिश्रा,युवा मोर्चा अध्यक्ष दुर्गेश तिवारी,कार्यक्रम का संचालन सूचित गौड़ ने किया,इस अवसर पर काफी संख्या में देव तुल्य जनता जनार्दन व कार्यकर्ता उपस्थित रही।
Leave a Reply