[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर। गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा मे आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने भारतीय सैनिकों के काफिले पर आत्मघाती हमला कर दिया जिससे 44 सैनिक शहीद हो गये पूरा देश शोक के सागर मे डूब गया,इस शोक मे कुशीनगर जनपद भी डूबा जनपद के सभी सरकारी गैर सरकारी विभागों और संस्थानों मे शोक सभा का आयोजन कर शहीद सैनिकों को जहा श्रद्धांजलि दी है वही कुशीनगर जनपद के पडरौना शहर के एक युवा ने शहीदों के नाम उन्हें श्रद्धांजलि देने का एक अनोखा तरीका निकाला है |
गौरतलब हो कि आतंकी हमले में दुनिया को यूं अलविदा कहने का गम सिर्फ शहीदों के परिवार को ही नहीं,बल्कि उनके फैंस पूरे भारत मे भी है। शहीदों की याद में कुशीनगर जिले के पडरौना नगर निवासी मोनू वर्मा नाम के लड़के ने उन्हें श्रद्धांजलि देने का एक अनोखा तरीका निकाला है । पडरौना शहर का रहने वाला युवा ने अपनी शरीर पर पहनने वाले वस्त्र पर शहीदों के नाम भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने वाला लोगो का प्लास्टर कराई। और इसे पहन कर पूरे शहर में अलग तरह से श्रद्धांजलि दे रहा है। मोनू की ये कार्य देख पडरौना वासी एकदम से भावुक हो गए। दूसरी ओर शहीदों के प्रति मोनू का प्यार व भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने का तरीका देख काबिले तारीफ भी की जा रही है।
Leave a Reply