नई दिल्ली । PM MODI ने लालकिले की प्राचीर से फिर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान संस्कृति मंत्री महेश शर्मा और नेताजी बोस के भतीजे भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 21 अक्टूबर 1943 को ही आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi hoists the national flag at the Red Fort to mark the 75th anniversary of the proclamation of ‘Azad Hind Sarkar’, today. pic.twitter.com/m17Jr46sz9
— ANI (@ANI) October 21, 2018
ट्विटर पर जारी किये गए वीडियो में प्रधानमंत्री ने ऐलान किया कि वो 21 अक्टूबर को नेताजी सुभाषचंद्र के आजाद हिंद फौज की 75वीं सालगिरह पर तिरंगा झंडा फहराएंगे।
इस वीडियो में प्रधानमंत्री ने ब्रिटिश हुकूमत में आजादी के लिए निर्णायक भूमिका निभाने वाले नेताओं के योगदान को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने रोहतक के छोटूराम को भी याद किया। छोटूराम ने गुलाम भारत में पिछड़े और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए काम किया था।
इसके अलावा पीएम ने 1817 में ईस्ट इंडिया कंपनी के अत्याचारों के खिलाफ ओड़िशा में हुए पाइका विद्रोह की भी बात की।
विद्रोह की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने जनजातीय समुदाय के योगदान को याद करते हुए बिरसा मुंडा का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने आजादी के संघर्ष में आदिवासियों के योगदान को देखते हुए विद्रोह वाले राज्यों में स्मारक बनाने का भी एलान किया।
Leave a Reply