कुशीनगर : पडरौना में चलेगा अवैध होर्डिंग और बैनर के खिलाफ अभियान

[object Promise]

पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर जिले के पडरौना शहर में लगे अवैध होर्डिंग एवं बैनर के खिलाफ अभियान चलेगा। पडरौना नगर पालिका परिषद के ईओ एएन सिंह ने बताया कि शहर में लगे अवैध होर्डिंग एवं बैनर के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अभियान सोमवार से चलेगा। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर यह अभियान चलाने की तैयारी है।

इससे शहर को साफ-सुथरा रखने के के साथ ही स्थानीय निकाय को आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। शहर में जितने होर्डिंग एवं बैनर लगे हुए हैं, उसकी अनुमति नपा ने नहीं दी है। बगैर अनुमति के लगे सभी प्रकार के होर्डिंग एवं बैनर हटाए जाएंगे।

इस कार्य के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। अभियान पूर्ण करने के बाद शहर में जो भी होर्डिंग एवं बैनर लगेंगे, उसके लिए नपा कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *