जिलाधिकारी कौशाम्बी ने पेश की नई मिशाल, सरकारी अस्पताल में कराया बिटिया का जन्म

[object Promise]
रिपोर्टर -अजित सोनी

ऊँचे पद पर रहने के बावजूद सरकारी अस्पताल में कराया बेटी का जन्म

जिलाधिकारी कौशाम्बी के

परिवार

में

आई

नन्ही

मेहमान

जिलाधिकारी कौशाम्बी मनीष कुमार वर्मा ने एक बार फिर समाज के सभी लोगों को यह सोचने पर विवश कर दिया कि सोंच के बदलने से सब कुछ बदल सकता है। कौशाम्बी जनपद के लोकप्रिय डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अपनी अर्धांगिनी को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया जहाँ उनकी पत्नी ने लक्ष्मी रूपी सुन्दर सी कन्या को जन्म दिया।
एक ओर जहाँ गरीब से लेकर अमीर हर शख्स अपनी पत्नी को मां बनने के समय अच्छे से अच्छे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराता है ताकि किसी भी प्रकार की कोई खतरे की गुंजाइश भी न रहे, वहीं तमाम भ्रांतियों को दरकिनार करते हुए डीएम कौशाम्बी ने इतने बड़े पद पर होते हुए भी एक सरकारी अस्पताल में अपनी पत्नी का शकुशल प्रसव सम्पन्न कराकर समाज के सभी लोगों को ये बता दिया कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर यकीन करने की जरूरत है सबकुछ पैसे और बड़े अस्पतालों से नही होता।
डीएम कौशाम्बी की इस अनूठी पहल ने साबित कर दिया की आज भी सोंच बदलने की जरूरत है सरकारी सुविधाएं किसी भी बड़े हॉस्पिटल से कम नही बस नजरिया बदल कर देखिए और सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं पर विश्वास रखिये।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *