जिलाधिकारी ने कोविड-19 एल-1 केयर सेन्टर केएनआईटी का निरीक्षण कर कोविड-19 पाजिटिव व्यक्तियों से वार्ता कर ली विभिन्न जानकारी

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 27 सितम्बर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज एल-1 कोविड केयर सेन्टर केएनआईटी का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान इलाज करा रहे कोविड-19 पाजिटिव व्यक्तियों से स्वयं जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने एल-1 कोविड केयर सेन्टर में भर्ती कोविड-19 पाजिटिव व्यक्तियों से उनके खान-पान, उपचार तथा साफ-सफाई आदि की जानकारी ली। उन्होंने संतोष व्यक्त किया तथा डॉ0 ओ0पी0 पाठक के नेतृत्व में अच्छा कार्य किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा पुलिस बल को रहने के लिये प्रशासन द्वारा निर्माण किये जा रहे शेड का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एल-1 कोविड सेन्टर में इलाज करा रहे व्यक्तियों को किसी भी प्रकार से कठिनाई नहीं होनी चाहिये। इस पर नियमित रूप से विशेष ध्यान रखा जायें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *