आगरा, टूंडला विधानसभा उपचुनाव में जीत का सेहरा भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल धनगर के सिर पर बंध गया है। उन्होंने तकरीबन 17 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर रहे। पहले राउंड में जरूर वे आगे रहे लेकिन बाद में 39 राउंड में लगातार भाजपा उम्मीदवार मात देते रहे। मतदान के बाद संघर्ष त्रिकोणीय लग रहा था। लेकिन बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी संजीव चक शुरुआत से ही तीसरे पायदान पर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह को विजेता प्रमाण पत्र सौंपे जाने की तैयारी है। तीन नवंबर को मतदान में 50.23 फीसद वोट पड़े थे।
04:05 PM: 40वें राउंड की मतगणना पूरी। भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल धनगर अब 17000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर चुके हैं। सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर दूसरे स्थान पर रहे हैं।
03:45 PM: 38वें राउंड की मतगणना होने तक भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर अब 15698 से ज्यादा वोटों की बढ़त हासिल कर चुके हैं। सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर 52971 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
03:12 PM: 35वें राउंड की मतगणना होने तक भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर अब 14 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त हासिल कर चुके हैं। सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर 49 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
03:05 PM: 33वें राउंड की मतगणना होने तक भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर अब 11 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त हासिल कर चुके हैं। सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर 47 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
02:45 PM: 32 वें राउंड की मतगणना होने तक भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर अब दुबारा से 10 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त हासिल कर चुके हैं। सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर 46 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
02:20 PM: 28वें राउंड की मतगणना होने तक भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर की बढ़त का अंतर 12 से घटकर सात हजार वोटों पर आ गया है। हालांकि अब भी दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर ही हैं।
01:45 PM: 25वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर करीब 9231 हजार वोटों की बढ़त हासिल कर चुके हैं। हालांकि अब भी दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर ही हैं। 24वें राउंड के दौरान भाजपा प्रत्याशी 12 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त हासिल कर चुके थे लेकिन 25वें राउंड में वे 10 हजार से कम के अंतर पर रह गए हैं।
01:30 PM: 23वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर करीब 11,629 हजार वोटों की बढ़त हासिल कर चुके हैं। हालांकि अब भी दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर ही हैं। लेकिन भाजपा की बढ़त का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
01:20 PM: 22वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर करीब 10,820 हजार वोटों की बढ़त हासिल कर चुके हैं। हालांकि अब भी दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर ही हैं।
12:55 PM: 20वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 10 हजार वोटों की बढ़त हासिल कर चुके हैं। हालांकि अब भी दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर ही हैं। कुल 40 राउंड की मतगणना में से आधे राउंड पूरे हो चुके हैं।
12:45 PM: 19वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 8964 वोटों से आगे। अब दूसरे दलों के प्रत्याशियों के लिए मैदान में वापसी कर पाना मुश्किल सा लग रहा है।
12:30 PM: 18 वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 7433 वोटों से आगे। भाजपा प्रत्याशी का अंतर लगातार बढ़ रहा है। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर अब पिछड़ते जा रहे हैं।
12:20 PM: 16 वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 4972 वोटों से आगे। 11वें और 12वें राउंड की मतगणना के दौरान भाजपा और सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर के बीच वोटों का अंतर और कम हुआ था। लेकिन उसके बाद के राउंड्स में भाजपा उम्मीदवार ने फिर बढ़त का अंतर बढ़ा लिया है।
11:35 AM: 12वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 3920 वोटों से आगे। 11वें और 12वें राउंड की मतगणना के दौरान भाजपा और सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर के बीच वोटों का अंतर और कम हो चुका है। ये चार हजार वोटों से भी कम का रह गया है।
11:05 AM: 10वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 4710 वोटों से आगे। नौवें और दसवें राउंड की मतगणना के दौरान भाजपा और सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर के बीच वोटों का अंतर कुछ कम हो चुका है।
10:48 AM: आठवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 4327 वोटों से आगे। सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर दूसरे और बसपा प्रत्याशी संजीव चक तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि इस राउंड में सपा और बसपा प्रत्याशी के बीच वोटों का अंतर कुछ कम हो चुका है।
10:30 AM: सातवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 3328 वोटों से आगे। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार महाराज सिंह दूसरेे स्थान पर बने हुए हैं।
10:05 AM: छठे राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 2890 वोटों से आगे। धीरे-धीरे भाजपा प्रत्याशी के वोटों का अंतर प्रतिद्वंदियों के मुकाबले बढ़ता जा रहा है।
9:55 AM: पांचवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 1565 वोटों से आगे। बसपा प्रत्याशी वोटों के मामले पिछड़ रहे हैं।
9:45 AM: चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 872 वोटों से आगे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी इस राउंड में भी बढ़त हासिल नहीं कर सके हैं।
9:35 AM: तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 1069 वोटों से आगे। बहुत मामूली अंतर से सपा प्रत्याशी महाराज सिंह पिछड़ रहे हैं।
9:15 AM: दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 684 वोटों से आगे। सपा प्रत्याशी महाराज सिंह को दूसरे राउंड की मतगणना पूरी होने पर ही भाजपा उम्मीदवार ने पीछे छोड़ दिया है।
9:00 AM: पहले राउंड में सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर 54 वोटों से आगे। भाजपा उम्मीदवार प्रेेेम पाल सिंह धनगर दूसरे स्थान पर हैं।
इन प्रत्याशियों का था फैसला
1- प्रेमपाल सिंह धनगर-भाजपा- कमल का फूल
2- महाराज सिंह धनगर-सपा- साइकिल
3- संजीव कुमार चक–बसपा-हाथी
4-अशोक कुमार-जन अधिकार पार्टी- डोली
5-धर्मवीर -मौलिक अधिकार पार्टी- सिलाई मशीन
6- भगवान सिंह-भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी-ट्रैक्टर
7-भूपेंद्र कुमार-राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी- गिलास
8-सतीश कुमार-परिवर्तन समाज पार्टी-आटो रिक्शा
9-मिथलेश मझवार-निर्दलीय- एसी
10- सचिन कुमार माइकल डैन-निर्दलीय-कम्प्यूटर
एक नजर
मतदान से मतगणना -360427
विस क्षेत्र में कुल मतदाता-1,81,055 ने किया था तीन नवंबर को मतदान
-1,01,778 पुरुष मतदाताओं ने डाले वोट
-79,276 महिलाओं ने किया मतदान
-16 टेबिल सजाई गई हैं मतगणना के लिए
-40 राउंड की मतगणना से आएगा फैसला
विजयी जुलूस पर पूर्णत पाबंदी
उपचुनाव में विजेता की घोषणा के बाद समर्थकों को किसी भी तरह के जुलूस निकालने पर पाबंदी होगी। जिले भर में जीत के खुशी और हार का गुस्से को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है। मतगणना स्थल के अंदर और बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को लगाया गया है।
Leave a Reply