मंत्री, आबकारी एवं मद्य निषेध, उ0प्र0/जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की बैठक आयोजित।

[object Promise]

ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन

रिपोर्टर:तकी मेहदी

सुलतानपुर।। आज प्रदेश के मा0 मंत्री, आबकारी एवं मद्य निषेध/जनपद प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि, पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के साथ कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों से सम्बन्धित बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये।
प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने जिलाधिकारी से जनपद में विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि बहलोलपुर ग्राम पंचायत की रोड खराब है, जिसे ठीक कराया जाय तथा जहां-जहां विद्युत तार पुराने हो गये है और लटक रहें हैं उसे ठीक कराया जाय तथा गांव अमरबोझा में मछली पकड़ने वाले पानी पम्पसेट लगाकर निकाल रहें हैं उसे तत्काल रोका जाय और सम्बन्धित के साथ कार्यवाही भी की जाय। इस तालाब के पाने निकल जाने से पशुओं को पानी की समास्या उत्पन्न होगी। उन्होंने जनपद में एक बड़ी गोशाला की स्थापना कराये जाने तथा सड़क पर दिख रहे छुट्टा जानवर को अस्थाई गोशाला में रखा जाय और उसे चारा-पानी बराबर दिये जायें।।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *