याेगी से मिलने गाेरखपुर पहुंचे माेदी-शाह, देखकर दंग रह गए लोग

[object Promise]

सीरिया वाले बयान पर श्रीश्री ने दी सफाई, कहा- मैं सपने में भी नहीं सोच सकता किसी को धमकी दूं
रणबीर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हमशक्ल है तो मंगला बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हमशक्ल है, जो पिछले कई सालों से दोनों की बीजेपी के शीर्ष नेताओं की वेश-भूषा में विभिन्न राज्यों में जाकर बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील लोगों से करते है और इनका मानना है कि ये जहां भी जाते है वहां बीजेपी चुनाव जीत जाती है। लगभग 40 से 45 साल के ये दोनों जवान आज पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और मिलकर कहा कि हम अभी तक मोदी व अमित शाह से ही प्रभावित थे, लेकिन योगी से मिलकर हमारे अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और हम गोरखपुर में रहकर बीजेपी प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रचार प्रसार करेंगे।

वहीं बीजेपी सरकार के किए गए कार्यों को यहां की जनता को बताएंगे। घर घर जाकर हम एक एक वोट बीजेपी के पक्ष में डलवाने का काम करेंगे। योगी जी ने भी हम लोगों को आशीर्वाद दिया है और उन्होंने कहा है कि आप यहां रहकर प्रचार प्रसार करे, हमारा ऐसा मानना है कि हम पार्टी के किसी काम आ जाए ये हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *