उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के ज्योतिष विज्ञान के प्रोफेसर राजू मुसलगांवकर शायद अपना भविष्य देखना भूल गए और चुनावी भविष्यवाणी कर बैठे. शायद उन्हे याद नहीं था कि ज्योतिषी होने के साथ साथ वो एक सरकारी कर्मचारी हैं और देश में आचार संहिता लागू है. उन्होंने फेसबुक पर चुनावी भविष्यवाणी कर डाली।
उन्होंने बताया कि किस पार्टी को कितनी सीटें आ रहीं हैं और कौन सा गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है. इसी के साथ प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया. ज्योतिषाचार्य उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में ज्योतिर्विज्ञान अध्ययनशाला के प्रमुख हैं।
चूंकि ज्योतिष पढना-पढ़ाना इनका विषय और भविष्यवाणी इनका कार्य है तो महोदय ने बीजेपी को अपने दम पर 300 सीटें जीतने की भविष्यवाणी कर दी, इतना ही नहीं ज्योतिषाचार्य राजेश्वर शास्त्री मुसलगांवकर ने इस भविष्यवाणी को अपने फेसबुक पेज पर भी प्रकाशित कर दिया।
बस, शास्त्री जी के कुण्डली में बैठे राहु-केतु ने खेल दिखाया और कमलनाथ सरकार ने उन्हें लोकसभा चुनावों की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र प्राध्यापक राजेश्वर शास्त्री ने भविष्यवाणी की थी कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा की तकरीबन 300 सीटें अपने दम पर जीतेगी, जबकि समूचे एनडीए गठबंधन के खाते में 300 से ज्यादा सीटें आएंगी।
विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डीके बग्गा ने बुधवार को पुष्टि की कि सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट डालकर आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन पर इस संस्थान की ज्योर्तिविज्ञान अध्ययनशाला के अध्यक्ष राजेश्वर शास्त्री मुसलगांवकर को निलंबित कर दिया गया है.राजेश्वर शास्त्री ने यह भविष्यवाणी 28 अप्रैल को की थी।
जैसे ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ वैसे ही अगले ही दिन उन्होंन सार्वजनिक क्षमायाचना के साथ इस फेसबुक पोस्ट को हटा लिया भी लिया. लेकिन कमलनाथ की प्रशासनिक मशीनरी को राजेश्वर शास्त्री का कथन इतना कड़वा लगा कि उन्होंने उनकी माफी स्वीकार कर करते हुए निलंबन के आदेश जारी कर दिये।
Leave a Reply