उन्नाव की जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर ने बांगरमऊ में की प्रेस वार्ता

[object Promise]

बांगरमऊ नगर में उन्नाव की जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर ने सोमवार को प्रेस वार्ता किया। जिसमें बताया कि मैं अपने पति की कर्म भूमि पर सुख दुख का साथ देने वाली यहां की जनता को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देने एवं क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का संदेश देने के लिए उपस्थित हुई हूँ, और बताया कि देश को आतंकवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त बताते हुए विकास के पथ की अग्रसर करने के लिए होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक बार फिर सत्ता सौंपी जानी चाहिए। सत्ता के लिए हुए बेमेल गठबंधनो को दरकिनार करते हुए सभी को इस चुनाव में भारत को दुनिया के तमाम देशों की अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने के लिए पार्टी के उम्मीदवार डॉ० श्रीहरि साक्षी महाराज को नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए विजय बनाया जाना जरूरी है ।

यह बात आज यहां क्षेत्रीय विधायक कुलदीप सिंह सिंगर की पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह सिंगर ने कार्यक्रम सम्मेलन में संम्बोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही श्रीमती सेंगर ने कहा कि उनके पति समाज सेवा का अटल रूप लेकर लगातार लोगों के प्रति समर्पित भाव से काम करते आ रहे हैं। इसी का परिणाम है कि देव तुल्य मतदाताओं ने उन्हें लगातार चार बार विधायक निर्वाचित होने का गौरव दिल आया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि साजिश का शिकार होकर आज भले ही विधायक श्री सेंगर यहां पर मौजूद नहीं हो सके हैं, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में लोगों तक उनका संदेश पहुंचाकर होने वाले लोकसभा चुनाव में क्षेत्र सहित जिले के सर्व समाज के मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार को अभूतपूर्व सफलता दिलाने में वह कोई कसर नहीं रखेंगे साथ ही उन्होंने जोड़ा कि शीघ्र ही व लोगों के बीच आ जायेंगे उन्होंने कहा कि अवसरवाद के रास्ते पर चलते हुए विचार शून्य व आधारहीन गठबंधनो से लोगों को सजग रहने की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश को अराजकता में वातावरण से निकल कर समाज को भयमुक्त वातावरण मुहैया करा रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते पाँच सालों में ना सिर्फ भ्रष्टाचार आतंकवाद को समाप्त कर विकास की नई शुरुआत कर दी है। इसके विपरीत विपक्ष लोगों को जातियों में बांट कर सत्ता सुख प्राप्त करना चाहता है। इसलिए सभी चुनाव लाभ केे लिए होने वाले गठबंधन को सजग रहते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर मतों के भारी अंतर में भाजपा प्रत्याशी श्री हरि साक्षी महाराज को विजय बना कर विकास के रथ को आगे बढ़ाना चाहिये।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *