कुशीनगर में दवा व किराने ने नही दी उधार तो मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर गर्दन में रस्सी डाल जान से मारने का प्रयास

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के के तरया सुजान थाना क्षेत्र के तरया खास शांति चौक पर स्थित दवा व किराने की दुकान चलाने वाले व्यक्ति द्वारा उधारी देने से मना करने पर मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर दिया। गर्दन में रस्सी का फन्दा डालकर जान से मारने का प्रयास किया।
आरोप है कि सूचना के बाद भी तरया सुजान पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद तहरीर की कॉपी लेकर थाने का चक्कर काट रहा है। बुधवार की देर शाम तरया खास निवासी उमेश सिंह लॉकडाउन के बाद भी शांति चौक स्थित अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान को संचालित कर रहे थे। उमेश ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही कुछ मनबढ़ दुकान पर आकर उधारी सामान की मांग करने लगे। उधारी देने से मना करने पर वह दुकानदार को भला बुरा कहने लगे।
जिसका विरोध दुकानदार ने किया तो उन्होंने चाकू से उसकी बांह पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। उनकी गर्दन में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित ने घटना की जानकारी तरया सुजान पुलिस को दी। जांच पड़ताल के लिए मुकामी पुलिस मौके पर नही पहुंची। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि मेडिकल परीक्षण कराने के बाद वह तहरीर लेकर थाने का चक्कर काट रहा है लेकिन उसकी तहरीर लेने के बजाय थाने पर मौजूद पुलिसकर्मी थानाध्यक्ष का इंतजार करने का सुझाव दे रहे हैं। इस संबंध में सीओ संदीप वर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *