देश| अभी राम नवमी का विवाद खत्म नहीं हुआ कि आज हनुमान जयंती आ गई। हनुमान जयंती पूरे भारत मे बड़े धूमधाम से मनाई जाने की तैयारी है। वही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं वही जिन जगहों पर राम नवमी के दिन हिंसा भड़की वहां अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
वही आज देश के प्रधानमंत्री मोरबी में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण सुबह 11 बजे करेंगे। जानकारी के लिए बता दें प्रधानमंत्री के कार्यालय में शुरू हुई परियोजना चार धाम में से यह दूसरी प्रतिमा है जो स्थपित की जा रही है। यह मूर्ति मोरबी के बापू केशवानंद आश्रम में स्थापित की गई है। इस परियोजना की पहली प्रतिमा 2010 में शिमला में स्थापित की गई थी। इसके तहत हनुमान जी की चारो दिशाओं में प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
Leave a Reply