बल्दीराय-सुलतानपुर। राज घराने में जन्मे एसी में पले बढ़े लोग गरीबो का दर्द नही जान सकते। इसलिए आजादी के पैंसठ वर्ष बाद भी किसी ने गरीबो को गैस कनेक्शन के लिए नही सोचा। परन्तु केन्द्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पांच करोड़ गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन मुफ्त में देने का निर्णय किया। जिससे प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन देने का काम किया गया। ये बातें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी काशी प्रान्त के उपाध्यक्ष राम चन्द्र मिश्र ने है l
हना कला गांव में शारदा इंडेन गैस व श्याम एचपी गैस सर्विस द्वारा निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण अवसर पर कहीं। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि बल्दीराय उपजिलाधकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत 172 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किया गया।
इस मौके पर नायब तहसीलदार एएन पाल,लक्ष्मीकांत तिवारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजधर शुक्ल ,घनश्याम तिवारी, डॉ.अवधेश तिवारी,दिलीप सिंह,सुनील सिंह,नरेन्द्र बहादुर सिंह,प्रदीप पांडेय,मंडल अध्यक्ष राम कृपाल यादव,भाजपा जिलामंत्री मुकेश अग्रहरि,बब्बू बीडीसी,सत्य प्रकाश दूबे, जय प्रकाश मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम कुमार श्रीवास्तव व संचालन सूर्यभान पांडेय ने किया।कार्यक्रम के आयोजक घनश्याम मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Leave a Reply