कामेश्वर पांडेय
रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी
देवरिया । ‘‘माँ की ज्योति से नूर मिलता है,सब के दिलो को सुरूर मिलता है ,जो भी जाता है माँ के द्वार कुछ न कुछ जरूर मिलता है’’। आज शारदीय नवरात्र के पहले दिन घरों से लेकर मंदिरों कलश स्थापना कर देवी का आह्वान किया गया। श्रद्धा व भक्ति के साथ लोगों ने देवी की स्तुति की। विभिन्न देवी के मंदिरों में लोगों ने पूजन अर्चन किया।
के मिला। लोग सुबह से ही मां के दर्षन के लिए मन्दिरो में लाईन में लगे रहें। वहीं श्रद्धालुओं ने देवी देवताओं केे जमकर जयकारे लगाए । अपनी श्रद्धा के अनुसार कोई दुर्गाशप्तसती का पाठ कर रहा था तो कोई गायत्री मंत्र का अनुष्ठान शुरु कर रहा था। शहर से लेकर गांव देहात के देवी मंदिरों में भी कलश स्थापित किया गया।
वहीं शहर के देवरही मंदिर में हर साल की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दुर्गासप्तशती का पाठ मंदिर परिसर में ही कर रहे थे। राघव नगर दुर्गा मंदिर में लोगों ने दर्शन पूजन किया। कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर में अनुष्ठान शुरु हो चुका है। सिविल लाइन के श्रीरामजानकी मंदिर, पुलिस लाइन मंदिर, संकटमोचन मंदिर न्यू कालोनी के अलावा अहिलवार दुर्गा मंदिर, सिद्धपीठ सोंदा, अगस्तपार के मां अष्टभुजी मंदिर, अमेठी माई मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।
नवरात्रि के नौ दिन रहता है चहल-पहल का माहौल
देवरिया,10 अक्टूबर। आज शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही षहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में भी चहल-पहल और खुषनुमा माहौल देखने को मिलता है। लोग उत्साहित रहते है। नवरात्रि के मंदिरों के आस-पास पूजन सामग्री के साथ-साथ खाने पीने की दुकानें भी सजी हुई रहती है।
Leave a Reply