LIVE: जिंदगी की जंग हार गई उन्नाव गैंगरेप पीड़िता, CM योगी बोले…

[object Promise]

उन्नाव/नई दिल्ली। उन्नाव गैंगरेप पीडिता जलने के बाद शुक्रवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गई। आज सुबह दस बजे बाद पीडिता का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने शुक्रवार रात 11.40 बजे दम तोड़ दिया। दरिंदों ने पीड़िता को 95 फीसदी जला दिया था। पीडिता को गुरुवार सुबह जला दिया गया था। गुरुवार रात दिल्ली लाई गई थी। सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। आपको बताते जाए कि गुरुवार सुबह ही उन्नाव में 5 दरिंदों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। आरोपियों में से एक पीड़िता के साथ हुए गैंगरेप का मुख्य आरोपी भी शामिल था।

LIVE अपडेट….

-यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्नाव की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, अत्यंत दुखद है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं, सरकार उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलवाएगी।

  • उन्नाव रेप पीड़िता के भाई ने कहा कि मेरी बहन मुझसे सिर्फ इतना कह सकी कि वह जीना चाहती है और दोषियों को फांसी पर लटकते देखना चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अपराधी एनकाउंटर में मारे जाते हैं या फांसी पर लटकाए जाते हैं, उन्हें जिंदा नहीं रहना चाहिए, यही हम चाहते हैं।

पीड़िता के पिता ने बताया कि प्रशासन ने बेटी की मौत की सूचना नहीं दी है। वहीं बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगाते हुए उन्होंने कहा कि बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए या दौड़ा-दौड़ाकर मारा जाए।

पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी के साथ रेप की वारदात के बाद से प्रधान के घर से पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिलती रही और हमारे साथ मारपीट भी की गई। सफदरजंग अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि हमारे बड़े प्रयासों के बावजूद पीड़िता को बचाया नहीं जा सका। रात 11.10 बजे उसे कार्डियक अरेस्‍ट आया, हमने इलाज शुरू किया और उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन रात में 11.40 बजे उसकी मौत हो गई।

डॉ. शलभ ने बताया कि फिलहाल पीड़िता के शव को मोर्चरी में भेज दिया गया है। अस्पताल में मौजूद पीड़िता की मां, बहन और भाई को इसके बारे में बता दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *