इंफाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी मणिपुर में कई प्रोजेक्ट की नींव रखने वाले हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को मणिपुर यूनिवर्सिटी में 150वीं भारतीय विज्ञान सम्मेलन (इंडियन साइंस कांग्रेस) कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि अच्छे साइंटिस्ट देश के लिए पावर हाउस की तरह है।
मजीठिया से माफी मांग CM केजरीवाल ‘घर’ में ही ठान बैठे रार, AAP के संजय सिंह ने भी किया किनारा
इंडियन सांइस कांग्रेस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने क्या कहा
– दुनिया के महान साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग दो बार भारत आए, वो भारत के अच्छे दोस्त थे। कॉस्मोलॉजी के स्टार थे। भारत के लिए एक तरह से प्रेरणा के स्रोत थे।
– यह दूसरा मौका है, जब नॉर्थ-ईस्ट में इंडियन साइंस कांग्रेस का आयोजन हो रहा है। अच्छे साइंटिस्ट देश के लिए पावर हाउस की तरह हैं। इसीलिए आप सभी लोग यहां इकट्ठे हुए हैं। साइंस एंड टेक्नोलॉजी की मदद से लोगों का जीवन आसान हुआ है।
सोमवार को पेश होगा अविश्वास प्रस्ताव, चंद्रबाबू नायडू ने बयां किया अपना दर्द
#WATCH Live: PM Modi addresses inaugural session of 105th Indian Science Congress at #Manipur University in Imphal. https://t.co/nRA9zSVLVd
— ANI (@ANI) March 16, 2018
– नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 1944 में मणिपुर में रहते हुए आजादी के लिए लड़ाई शुरू की थी। आज साइंस से जुड़े लोगों के बीच वही जज्बा देखने को मिल रहा है। हमने किसानों को मौसम की जानकारी देने के लिए नॉर्थ-ईस्ट समेत देशभर में कई सेंटर बनाए हैं।
– हमारे वैज्ञानिकों ने एक बार में 100 सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे हैं, जो देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। हमने लेजर टेक्नोलॉजी में खोज के लिए दुनिया की तीसरी लेजर लैब ‘लीबो’ के लिए हरी झंडी दी है।
– अब समय आ गया है कि देश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट को दोबारा परिभाषित किया जाए। सबके लिए विज्ञान, इसका मतलब है कि समाज के आखिरी व्यक्ति को भी इसका लाभ मिले। उनकी जिंदगी अलग कैसे हो। समाज को आगे बढ़ाने और उनके कल्याण के लिए काम करना चाहिए।”
– अब समय आ गया है कि देश को दुनिया में आगे लाकर एक नई पहचान बनाई जाए। मैं सभी साइंटिस्ट से अपील करता हूं कि देश के बेहतर भविष्य के लिए काम करें।
इस कार्यक्रम में लगभग पांच हजार डेलिगेट शामिल हुए हैं। इनमें 3 नोबल विनर, देशभर के साइंटिस्ट, स्कॉलर और रिसर्चर शामिल हैं।
Leave a Reply