शेयर बाजार में दिखा कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का जश्न सोमवार को भी, सेंसेक्स में 1300 अंकों की तेजी

[object Promise]

कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का जश्न जारी है। शेयर बाजार सोमवार को फिर बड़े उछाल के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंक्सस 829.38 अंकों के छलांग के साथ 38,844 पर खुला और कुछ ही पलों में तेजी 1000 अंकों को पार कर गई। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 268 (2.79%) अंक उछल 11,542.70 पर कारोबार की शुरुआत की।

सत्र के शुरुआती कुछ मिनटों में ही सेंसेक्स में 1300 अंकों तक की तेजी देखी गई, निफ्टी भी 11,600 के पार चला गया। आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और एलऐंटी, एक्सिस बैंक और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयरों में 5 पर्सेंट से ज्यादा तेजी रही। हालांकि, एक बार फिर आईटी के शेयरों में कमजोरी रही।

9:20 पर सेंसेक्स के शेयरों का हाल

[object Promise]


9:27 पर निफ्टी के शेयर

[object Promise]
सरकार के फैसले से गदगद बाजार

शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सबको हैरान करते हुए कॉर्पोरेट टैक्स की दरों में कटौती की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कैपिटल गेन्स पर बढ़ा हुआ सरचार्ज लागू नहीं होगा। इससे बंबई शेयर बाजार के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने शुक्रवार को 1,921 अंक की लंबी छलांग लगाई। यह एक दशक से अधिक में किसी कारोबारी दिन में सेंसेक्स की सबसे ऊंची बढ़त है। इसके अलावा जीएसटी काउंसिल ने होटल शुल्क और कुछ सामान पर भी कर की दरें घटाने की घोषणा की है। मौजूदा कंपनियों के लिए मूल कॉर्पोरेट टैक्स की दर को 30 से घटाकर 22 प्रतिशत किया गया है। वहीं एक अक्टूबर, 2019 के बाद स्थापित होने वाली नई विनिर्माण कंपनियों के लिए इसे 25 से घटाकर 15 प्रतिशत किया गया है।

करेक्शन की भी संभावना
सैमको सिक्योरिटीज ऐंड स्टॉकनोट के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिमीत मोदी ने कहा, ‘शुक्रवार को जोरदार तेजी के बाद अब बाजार में कुछ ‘करेक्शन’ आ सकता है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक अपनी लिवाली कब शुरू करते हैं और वे करों में कटौती को किस रूप में लेते हैं।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *