राष्ट्रपिता की प्रतिमा और चित्र पर लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने पुष्पांजलि अर्पित की

[object Promise]

नई दिल्ली । लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150’वीं जयंती के अवसर पर संसद परिसर स्थित पूज्य बापू की प्रतिमा और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अन्य कई विशिष्ट जन भी मौजूद थे।
समारोह में बिरला ने कहा कि महात्मा गांधी ‘अहिंसा’ को सर्वोच्च नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक मानते थे।उन्होंने विश्व को बताया कि ‘अहिंसा’ ही सबसे शक्तिशाली अस्त्र है और इसके बिना प्रगति सम्भव नहीं है ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ का उद्देश्य सम्पूर्ण विश्व में ‘शांति और अहिंसा’ स्थापित करना है।
उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचार व दर्शन हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने स्वतंत्रता के प्रति आम-जनमानस को जोड़ने का कार्य किया।
स्वतंत्रता संग्राम में पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने में गांधी-खादी और चरखे का अविस्मरणीय योगदान की चर्चा करते हुए बिरला ने कहा कि बापू सदैव कहते थे “खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि विचार है” हम सभी को खादी का प्रयोग बढ़ाकर,इस उद्योग से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *