राहुल गांधी ‘‘ मैन बिदाउट ब्रेन ‘‘ : CM YOGI

[object Promise]

सहारनपुर। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी ने आज से अपना विधिवत प्रचार शुरू कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में मोर्चा संभाला और भाजपा के काम का विस्तृत ब्यौरा देने के साथ ही कांग्रेस, सपा व बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आज यहां पर मां शाकंभरी देवी का दर्शन किया और पूजा-अर्चना के बाद जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहट में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज मां शाकंभरी के दर्शन के बाद चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। हमारे साथ पीएम नरेंद्र मोदी का काम है। देश में पांच साल में मोदी सरकार ने अच्छा काम किया है। हमने सुरक्षा का माहौल बनाया है। योगी ने कहा कि पहले आतंकियों को बिरियानी खिलाई जाती थी, हम इनको गोली खिला रहे हैं।

दो साल में हमने प्रदेश में गुंडों पर लगाम कसी है।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने गन्ना बकाया भुगतान किया है। हमारे वन डिस्ट्रक्ट वन प्रोडेक्ट योजना के तहत यहां के उत्पादों को नया आयाम मिला है। यहां के लोगों ने मेहनत कर सहारनपुर को अलग पहचान दी है।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हर गांव, कस्बों और शहरों में मोदी की गूंज हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी का काम बोलता है। दुनियाभर में पीएम मोदी के नाम की धूम है।

दो साल पहले प्रदेश में गुंडा टैक्स लगता था, लेकिन हमने इसे खत्म किया। पहले लोग नोएडा जाना अपशगुन मानते थे, लेकिन मैं भी नोएडा गया और इस अंधविश्वास को खत्म किया। मेरे लिए यूपी का कण कण पवित्र है। महागठबंधन एक गिरोह है। यह गिरोह भ्रष्टाचार और अराजकता से भरा हुआ है।

पीएम मोदी के पांच वर्ष के काम कांग्रेस के 55 साल पर भारी है। मोदी जी पर कोई भी आरोप नहीं लगा सकता। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार ने डीजे पर प्रतिबंध लगा रखा था लेकिन हमने कांवड़ यात्रा में डीजे बजवाया। सपा सरकार ने हिंदुओं के कार्यक्रम रोके। कांग्रेस, सपा, बसपा देश की कीमत पर राजनीति कर रहे हें। योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मैन बिदाउट ब्रेन बताया।

उन्होंने कहा कि हमने अमेठी में विकास किया है। इस बार चुनाव में भ्रष्टाचारी हारेंगे। इस बार देश विरोधी ताकतों की हार होगी। सपा और बसपा ने प्रदेश में कई काम लटकाए। हमारी सरकार में किसानों के अच्छे दिन आए। हमने सहारनपुर की ब्रांडिंग की है।सीएम ने कहा कि मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम जी के नाम का दुरुपयोग करते हुए मेडिकल कालेज का नाम बदल दिया था। योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा शासन के भ्रष्टाचार का जिक्र भी किया। बुआ-बबुआ व मामा-चाचाओं ने देश को लूटा है। मायावती के साथ अखिलेश मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *