भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे जब-जब स्टेज पर चढ़ती हैं, करोड़ों लोगों को घायल कर देती हैं। यही वजह है कि पूर्वांचल में उनके डांस शोज लोग बड़े ही चाव से देखते हैं। आम्रपाली दुबे इन डांस शोज में यह ध्यान रखती हैं कि उनके फैंस जिस तरह के मनोरंजन के लिए आए हैं, वो उन्हें दे सकें। हाल में भी वो एक ऐसे ही डांस शो के लिए गई थीं लेकिन खास बात यह रही कि इस डांस शो पर वो अकेले नहीं थीं। आम्रपाली दुबे के साथ इस डांस शो पर चार चांद लगाने के लिए हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी भी मौजूद थीं। अब आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि सपना चौधरी और आम्रपाली दुबे जब एक साथ स्टेज पर हो तो लोगों की दीवानगी का आलम क्या होगा ?
यही कारण है कि आम्रपाली दुबे और सपना चौधरी के इस डांस शो का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों डांसिंग क्वीन्स ‘जब मैं सुहाग वाली रात में’ पर थिरकती नजर आ रही हैं। इन दोनों के ठुमके देख शो देखने आए दर्शक झूमने लगे। आप वीडियो में अपने आप देख सकते हैं कि सपना और आम्रपाली को नाचता देख दर्शकों पर कैसी मस्ती छा गई थी।
Leave a Reply