बंगला विवाद: योगी के इस मंत्री ने किया अखिलेश यादव का बचाव, कहा कार्यवाही राजनीतिक द्वेषवश !

[object Promise]

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर अपनी ही सरकार की कार्रवाई के विरोध किया है। बंगला खाली किए जाने के बाद हुई क्षति के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नोटिस भेजे जाने को गलत ठहराते हुए उन्होंने इसे राजनीतिक द्वेषवश बताया।

file photo -कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर

वाराणसी में शुक्रवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव का बचाव करते हुए कहा कि सरकार की कार्रवाई राजनीतिक द्वेषवश है। उन्होंने कहा, ‘अगर बंगले में किसी प्रकार की क्षति हुई है तो संपत्ति विभाग को पहले ही सर्वे कर बताना चाहिए था। बंगला खाली करने के महीने भर से ज्यादा समय के बाद नोटिस दिया जाना तर्कसंगत नहीं है।

मुगलसराय स्घ्टेशन का नाम बदलने पर एसबीएसपी के अध्यक्ष ने कहा कि हर सरकार अपने कार्यकाल में कुछ ऐसा करती रहती है। लेकिन नाम बदलने से उसकी ऐतिहासिकता नहीं बदली जा सकती है और इस नाम को भुलाया नहीं जा सकता। वहीं, कैबिनेट मंत्री ने पिछड़ों के बारे में सरकार की ओर से अध्यादेश लाने का समर्थन किया। साथ ही पिछड़ों को पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा में बांटने की मांग भी की।

ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ Loksabha सीट से पूर्व एसपी नेता अमर सिंह के एसबीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। राजभर ने कहा, श्अभी अमर सिंह राज्यसभा में है। यह जरूर है कि अमर सिंह आजमगढ़ में बीजेपी की ओर से चुनाव प्रचार करते हैं, तो वह सीट बीजेपी के ही खाते में जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *