VIDEO : क्लास में मैडम और सर ने सपना चौधरी के गाने पर लगाये ठुमके, बच्चों नेे बनाया वीडियो, फिर हो गया ये कांड !

VIDEO : क्लास में मैडम और सर ने सपना चौधरी के गाने पर लगाये ठुमके, बच्चों नेे बनाया वीडियो, फिर हो गया ये कांड !

महोबा। सपना चौधरी लोकप्रिय हैं. उनके गानों पर लोग नाचते हैं. उनके जैसा डांस करने की कोशिश करते हैं. कुछ ऐसा ही मस्ती मजा टीचर्स ने किया, लेकिन पढ़ाई के दौरान क्लास में की गई मस्ती उन्हें भारी भी पड़ गई। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इसके बाद इन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। कुल चार टीचर सस्पेंड हुए हैं।

मामला यूपी के महोबा जिला स्थित एक प्राइमरी सरकारी स्कूल का है. यहां दो महिला टीचर व दो पुरुष टीचर को हरियाणवी डांसर सपना चैधरी के गीत ‘गोली चल जावेगी’ पर ठुमके लगाना भारी पड़ गया है। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बुधवार को चारों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) महेश प्रताप सिंह ने बताया, “दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो शिक्षक और दो शिक्षिकाएं हरियाणवी डांसर सपना चैधरी के गीत ‘गोली चल जावेगी’ की धुन पर क्लासरूम के अंदर डांस करते स्पष्ट तौर पर देखे जा रहे हैं।”

उन्होंने बताया, “सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) क्षमा पांडेय से इस वीडियो की सत्यता की जांच कराई तो यह कबरई की काली पहाड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय का निकला। कक्षा में डांस करने का प्रथमदृष्टया आरोप साबित होने पर प्रधानाध्यापक केशव प्रजापति, सहायक अध्यापिका सरिता पाल, निधि गुप्ता और विनोद प्रजापति को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *