[object Promise]
नई दिल्ली। रविवार की सुबह अनाज मंडी इलाके के लोगों के लिए काल बनकर आई। यहां एक मकान में आग लगने से कई लोग हताहत हुए हैं। रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि इससे 32 लोगों की जान चली गई है और कई और लोग भी बुरी तरह झुलस गए हैं। जिस जगह आग लगी है वह इलाका काफी सिकुड़ा हुआ है और गलियां संकरी है।
इससे रेस्क्यू में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। 22 बेहोश लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। फायर ब्रिगेड की 27 गाडिय़ां आग पर काबू पाने की कोशिश में है। दिल्ली फायर सर्विस के ऑफिसर ने मीडिया को बताया कि आग बुझा दी गई है। अब तक 50 लोगों को बचाया गया है। राहत कार्य जारी है। ऑपरेशन में दमकल के 27 वाहन लगे हुए हैं। घटनास्थल पर फैक्ट्री भी थी। शॉर्ट सर्किट आग की वजह बताई जा रही है।
Leave a Reply