पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ते दामों को लेकर त्रिवेदीगंज के हसनपुर पेट्रोल पंप पर लोगो का प्रदर्शन

उमाकांत गौतम की रिपोर्ट

बाराबंकी- पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों को लेकर भारत भर में पेट्रोल पंपों पर धरना देखने को मिलता है। ऐसे में आज हमारे बाराबंकी के हैदरगढ़ ब्लॉक के विकासखंड त्रिवेदीगंज में हसनपुर पेट्रोल पंप पर आज करीब 11:00 बजे कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसका आवाहन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के निर्देश पर पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत को वापस लेने की मांग करने के लिए किया गया। धरने की इस अवसर पर जिला सचिव गुड्डू राय, ब्लाक प्रमुख अध्यक्ष त्रिवेदीगंज सुशील कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद अवस्थी, न्याय पंचायत अध्यक्ष त्रिवेदीगंज सत्येंद्र त्रिवेदी, राहुल वर्मा, विनोद कुमार,  सियाराम यादव, सूरज दीक्षित, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, संजय सिंह, सुरेंद्र कुमार, बृजेश शुक्ला, चन्द्रशेखर तिवारी, प्रदीप सिंह, सौरभ मिश्रा, वीरेन्द्र ओझा, अंकुर यादव, हर्षित तिवारी, शिवकरण यादव, नरेंद्र कुमार, कार्यकर्तागण व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
     महामारी को देखते हुए लोगों ने धरने काकार्यक्रम दो स्थलों पर किया। क्षेत्रीय लोगों ने गांव में ही धरना दिया जबकि ब्लाक प्रमुख अध्यक्ष त्रिवेदीगंज सुशील कुमार वर्मा तथा उनके अन्य साथी गण ने त्रिवेदीगंज विकासखंड के हसनपुर पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें सरकार तथा पेट्रोलियम मंत्री से पेट्रोल के दाम कम करने को लेकर मांग की गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *