कुशीनगर में घर में तार जोड़ रहे युवक को लगा करंट,मौत

कुशीनगर में घर में तार जोड़ रहे युवक को लगा करंट,मौत
पडरौना,कुशीनगर :  जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा हर्दो में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। घर में तार जोड़ रहा एक युवक करंट की चपेट में आने से बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवारीजनों की नजर जब पड़ी तो उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सेमरा हर्दो गांव में पडरौना विद्युत उपकेन्द्र से बिजली की आपूर्ति होती है। उपकेन्द्र का मेन ट्रांसफार्मर जल जाने से लगातार 12 दिन तक बिजली की आपूर्ति बाधित थी। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद मंगलवार की देर शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बुधवार को गांव के निवासी मोतीचंद यादव का पुत्र लोरिक (40 वर्ष) बिजली आपूर्ति बंद होने पर घर में तार जोड़ रहा था। तार जोड़ते समय विद्युत आपूर्ति शुरू हो गयी, जिससे वह करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया।
काफी देर बाद परिवारीजनों की नजर बेहोश होकर जमीन पर पड़े लोरिक की तरफ गई। इसके बाद आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लोरिक की मौत होने की जानकारी मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पत्नी लालमती और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *