[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर: कोतवाली थाना के मिश्रौली गांव के टोला विश्राम पट्टी में बीते बुधवार की रात एक सार्वजनिक जमीन पर झंडा लगाने को लेकर उपजे विवाद के मामले में पुलिस ने 40 नामजद एवं 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि दोनों पक्ष से ग्यारह लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बता दें कि कोतवाली पडरौना पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने के बाद की कार्रवाई से घटना के तीसरे दिन भी ग्रामीणों के चेहरे पर पुलिसिया खौफ नजर आ रहा । इतना ही नहीं इस गांव में अधिकतर पुरुष घर छोड़कर चले गए हैं। घरों में केवल महिलाएं और बच्चे ही हैं। हालांकि गांव में तनाव बना हुआ है,वही सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।
एसे मे एडीशनल एसपी गौरव वंशवाल,एसडीएम रामकेश यादव,सीओ सदर नीतेश प्रताप सिहं,नायब तहसीलदार रामनाथ ने गांव में पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। एडीशनल एसपी ने स्थिति सामान्य होने की बात कही है।
Leave a Reply