प्रियंका ने ट्वीट किया – हर राजनेता को लेनी चाहिये मेरी मां से सीख

[object Promise]

रायबरेली । उत्तर प्रदेश कांग्रेस में जान फूंकने के इरादे से सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाली पार्टी महासचिव ने प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी मां और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति सम्मान का इजहार करते हुये कहा कि वह जनसेवा और समपर्ण की मिसाल है और उनसे हर राजनेता को सीखने की जरूरत है।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरूवार को अपनी परम्परागत सीट उत्तर प्रदेश की रायबरेली से पांचवी बार नामांकन किया। इस मौके पर उनके पुत्र एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा प्रियंका भी मौजूद थी। नामांकन के बाद प्रियंका ने ट्वीट किया “ रायबरेली की जनता के प्रति मेरी माँ की श्रद्धा से हर प्रत्याशी, हर राजनेता को सीखना चाहिए। राजनीति का मक़सद जनसेवा और समर्पण है। जिसे भी यह मौका मिलता है उसे जनता का शुक्रगुजार होना चाहिए।

” प्रियंका ने इस ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें उनकी मां सोनिया गांधी अपना नामांकन पत्र जिलाधिकारी को सौंपती हुई दिख रही हैं। कांग्रेस के गढ के तौर पर विख्यात रायबरेली में श्रीमती गांधी ने एक उपचुनाव समेत पिछले चार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। इस सीट पर पांचवे चरण में होने वाले मतदान की तारीख छह मई नियत की गयी है। इस चुनाव में श्रीमती गांधी का मुकाबला कांग्रेस छोडकर भाजपा में आये दिनेश प्रताप सिंह से है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *